सिजी एन एन 24 न्यूज़:-
कल प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रथम प्रदेश कार्यसमिति बैठक किसान मोर्चा के यशस्वी एवं तेज-तर्रार प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक चंद्र ठाकुर जी के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर उत्कृष्ट संगठन कार्य एवं प्रगतिशील किसान के रूप में श्री चुलेश्वर राठौर जी सहसंयोजक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ व जिला प्रभारी जांजगीर चांपा को सम्मानित किया गया। जांजगीर-चांपा जिला किसान मोर्चा के द्वारा जब जी बी वी जी राम जी में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह सम्मान उनके संगठन के प्रति समर्पण, किसान हितों के लिए निरंतर सक्रियता एवं जमीनी स्तर पर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का गौरवपूर्ण सम्मान है।
कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, प्रदेश महामंत्री श्री डॉ. नवीन मार्कंडेय जी, कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज जी, छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री बजरंगी प्रसाद यादव जी, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा जी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेश्वर पटेल जी, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री पूनम चंद्राकर जी, बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्राकर जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा किसानों के हित, कृषि क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह सम्मान मेरे लिए गौरव के साथ-साथ किसान हित एवं संगठन सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा है।


