कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के कोहड़िया क्षेत्र में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दर्री की ओर से आ रही एक कार ने टर्निंग के पास स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी पर दो लोग सवार थे, जो टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल घायल स्कूटी सवार युवकों की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
