धान के खेत में छिपाकर रखी थी 389 नग गोवा व्हिस्की, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोरबी पुलिस ने एक आरोपी के धान के खेत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 नग बोतलें, कुल 70.02 लीटर शराब जब्त की हैं। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी कोरबी की टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अलगाडाड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार ने अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के उद्देश्य से अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तलाशी ली, जहां से 389 नग गोवा व्हिस्की बरामद हुई।

मामले में आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), पिता घूरसाय बिंझवार, निवासी अलगाडाड घोसारा, चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह (क्रमांक 199), आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल एवं रोशन पांडे शामिल रहे।

Share This Article