ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, फैली सनसनी

1 Min Read

ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, फैली सनसनी

पेंड्रा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। युवक के शरीर में कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं। युवक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी के रूप में की गई है। युवक पीडीएस की गाड़ी चलाता था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक़ पेंड्रा-गौरेला मार्ग में बंद पड़े कृपाराम पेट्रोल पंप में संदिग्ध हालत में एक युवक की लाश मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही सनसनी दौड़ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी ओमप्रकाश जैतवार पिता राम चरण जैतवार (48) के रूप में किया । युवक जिले के तरईगांव में परिवार सहित रहता था। साथ ही युवक पीडीएस राशन की ट्रक चालक था। वहीं मृतक के चेहरे और शरीर में चोटों के निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article