सड़क किनारे बोरी में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी 

1 Min Read

सड़क किनारे बोरी में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी 

बालोद/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहां गांव की है. यहां अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला की पहचान रमतरा गांव की छोटी साहू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक महिला धमतरी जाने के लिए अपने घर से शनिवार को निकली थी जो वापस नहीं लौटी. इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. वहीं मामले के आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है।

Share This Article