11वीं की छात्रा ने खाया जहर, खेत में बेहोशी की हालत में मिली

2 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। छात्रा का नाम परमेश्वरी था, उसने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बोतली स्थित अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा करतला स्थित अपने घर आई हुई थी। किसी काम से वह कहीं जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका छात्रा के पिता बंसीलाल ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं जिसमें से सबसे बड़ी 20 वर्षीय परमेश्वरी है बचपन से ही अपने नानी नाना के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी अक्सर गर्मी छुट्टी में वह घर आया करती थी 11वीं का पेपर दिलाने के बाद वह गर्मी छुट्टी मनाने घर आई हुई थी।
विज्ञापन



मंगलवार की खेत में मूंगफली की सफाई करने गई हुई थी जहां खेत में काम कर रहा है लोगों की नजर पड़ी और इसकी जानकारी देने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे जहां उसकी हालत बेहद गंभीर थी निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच बहनों में सबसे बड़ी परमेश्वरी ने यह घातक कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया है यह परिजनों के समझ से परे है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है जहां बताया गया कि छात्र कब कैसे और किन परिस्थितियों में जहर का सेवन किया है इस बात का पता नहीं चल सकता है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है आगे जांच कार्यवाही जारी है।

Share This Article