अवैध शराब पर कोरबा पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 235 लीटर शराब जब्त

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर लगातार अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। कोरबा पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त कुल 14 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।

ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 331 प्रकरणों में कुल 5236 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 336 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

Share This Article