कोरबा जिले के इस क्षेत्र में पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

2 Min Read

कोरबा जिले के इस क्षेत्र में पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के गुरसिया जटगा मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक हाथी बेबी एलीफेंट के साथ सड़क पर विचरण करते दिखे। हाथियों को शुक्रवार की सुबह यहां विचरण करते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों पर नजर बनाए हुए। ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल में नहीं जाने की मुनादी कराई गई है। इस क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि तड़के सुबह हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया जिसमें बेबी एलिफेंट भी शामिल है। इस नजारे को देखने ग्रामीणों के भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पार करते समय सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों का सड़क पार करते हुए इस दृश्य को ग्रामीणों ने अपने फोन में कैद कर लिया। हाथियों की दहाड़ सुनकर कुछ ग्रामीण डरे सहमें नजर आए। बताया जा रहा है कि हाथियों के दो झुंड अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहे हैं जिस पर वन विभाग लगातार नजर रखे हुए है। आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है।

Share This Article