अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक़ उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम राहुल कुमार पटेल है। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका खुलासा अभी नहीं सका है। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही की गई। वही परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

Share This Article