परसाखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, मृतक की हुई पहचान

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत परसखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला पिकनिक स्पॉट में रोज की तरह ग्रामीण झरने में नहाने पहुंचे थे। जहां उन्होने एक युवक का शव पानी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना बालको पुलिस को दी गई। मृतक के शव से कुछ दूर पर उसके कपड़े, चश्मे, गाड़ी की चाबी के साथ अन्य सामान बरामद हुए है।


मृतक के पास से एक दस्तावेज मिला है, जिसमे उसका नाम विजय कुमार पिता ईश्वर सिंह, पता विजय नगर बताया जा रहा है। बहरहाल मौके पर पहुंच एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव एवं आरक्षक संजीव सिंह (826) द्वारा शव के पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article