सनकी पिता ने अपने ही बच्चों को बेरहमी से पीटा, एक मासूम की मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

सनकी पिता ने अपने ही बच्चों को बेरहमी से पीटा, एक मासूम की मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…..

 

 

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को इतना पीटा कि एक मासूम ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल बच्ची को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डीशान अली पेशे से गाड़ी मैकेनिक अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों के साथ घर में रहता है। शनिवार दोपहर को दोनों बच्चियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद पिता ने गुस्से में आकर दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी जब शाम को मोहल्ले वासियों को लगी तो उन्होंने ने फौरन दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन पिता ने इतनी बेदर्दी से बच्चियों को पीटा था की एक बच्ची अलीषा परवीन उम्र (8 वर्ष) की घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी सलमान उर्फ़ डीशान सनकी किस्म का व्यक्ति है और उसका अपनी पत्नी से अक्सर अनबन होता रहता है, जिसके चलते पत्नी ने उसे छोड़ कर अलग रह रही थी। पत्नी के जाने के बाद सलमान उर्फ़ डीशान अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखता था, जबकि उनकी मां बीच-बीच में बेटियों से मिलने आती थी।

Share This Article