झाड़ियां में मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम 

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

झाड़ियां में मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम 

 

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में झाड़ियां में मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि जादू-टोना के शक और पुरानी रंजिश को लेकर महिला की हत्या की थी।

 

अकलतरा पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुखमनी बाई की लाश संदिग्ध हालत में खोड़ जाने वाले रास्ते पर मिली थी। महिला 15 अगस्त की शाम 7 बजे घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं पहुंची। पुलिस ने इस मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी सूरज बंजारे (28 वर्ष) निवासी गुरु घासीदास मोहल्ला अकलतरा, को पुलिस हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। तब आरोपी सूरज बंजारे ने बताया कि उसे शक था कि महिला ने उसके माता-पिता पर जादू-टोना किया गया था। इस रंजिश को लेकर सूरज ने सुखमनी बाई का गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Share This Article