कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के वार्ड नंबर- (16) चारपारा कोहड़िया के एक घर में शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिस्तर पर नाग सांप कोबरा फन फैलाए बैठा दिखा। देखते ही परिवार वालो के होश उड़ गए, वे डर से सहम गए। परिजनों ने तत्काल आरसीआरएस की टीम के अतुल सोनी को सूचना दी। सूचना पाकर अतुल सोनी मौके पर पहुंचे व कोबरा का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
वही अतुल सोनी ने घर और बस्ती वालो को साप के बारे में जानकारी देते हुए बताया की कभी भी किसी को सर्प दंश होता है तो देरी न करते हुए जिला अस्पताल में जा कर इलाज करवाए और बैगा झाड़ फूंक जड़ी बूटियों के चक्कर में बिल्कुल भी न पड़े। बीते कुछ दिनों पहले ही चारपारा कोहड़िया में ही एक 3 वर्ष के मासूम बच्चे की जान चली गई थी तो लोगों से अपिल है कि अपना ध्यान रखे और कोई सा भी सर्प दंश हो तो तत्काल जिला अस्पताल जाए।
संपर्क नंबर- अविनाश यादव 9827917848, अतुल सोनी 7000544421
