रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग की सलाह:
- बिना आवश्यक कारण घर से बाहर न निकलें।
- पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें।
- सुरक्षित स्थान पर रहें।
- मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट और निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
