अवैध शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर गुरूवार सिंह पिता हेम सिंह उम्र-44 वर्ष, दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम 50 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. गुरूवार सिंह पिता हेम सिंह उम्र-44 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

Share This Article