बरमपुर शराब भट्टी के पीछे डंपिंग नाला में लावारिस हालत में मिला कबाड़, पुलिस कर रही जांच

1 Min Read


            

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के सर्वमंगला क्षेत्र में बरमपुर शराब भट्टी राजू कबाड़ी के पीछे डंपिंग नाला में लावारिस हालत में भारी मात्रा में कबाड़ मिला है। इस मामले में धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माल मालिक एवं आरोपी की तालाश की जा रही है।

मुखबीर से सूचना मिली कि बरमपुर शराब भट्टी राजू कबाड़ी के पीछे डंपिंग नाला में लावारिस हालत में काफी मात्रा मे कबाड़ टीना एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना पड़ा है कि सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची जहां लावारिस हालत में पड़े बड़े वाहन के जले हुए फ़िल्टर टीना कबाड़ 2 टन कीमती 40000 रु. एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रु. जुमला किमती 42000 रु. को माल मालिक एवं आरोपी के नहीं मिलने पर धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। माल मालिक एवं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article