युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, जल्द ही नोटिफिकेशन होगी जारी

3 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। बीते 9 दिनों में प्रदेश सरकार ने 1409 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। भर्ती कब निकलेगी और इसके लिए कौन उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है इसकी जानकारी भर्ती के जारी होने वाले नोटिफिकेशन में दी जाएगी।



जानें किस विभाग में कितनी भर्तियां निकलीं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंजूरी के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित 181 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए मंजूरी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में 650 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही गृह विभाग में 341 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।


गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर समेत 341 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टॉफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के लिए पांच, ओटी टेक्नीशियन के लिए 15, डेंटल टेक्नीशियन के लिए पांच, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक में पुरुष और महिला को लिए 100-100 पदों, सहायक ग्रेड-3 और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के लिए 25-25 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है।


व्यापम लेगा परीक्षा

इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही सरकारी विज्ञापन जारी किए जाएंगे। यह विज्ञापन व्यवसायिक प्रशिक्षण मंडल और जिला कलेक्टर दफ्तर से जारी होंगे। कुछ पदों पर भर्ती परीक्षा होगी।

बाकी के पदों पर संबंधित विभाग जिला कलेक्टर के जरिए आवेदन मंगाएगा। व्यापमं और जिला कलेक्टर की वेबसाइट पर इन पदों के क्वालिफिकेशन और वेतन से जुड़ी बाकी जानकारी भी जल्द आ सकती है।

विधानसभा में नौकरी के लिए परीक्षा 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय के तहत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को होगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से इस परीक्षा होगी।

यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को 30 सितंबर 2024 को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। 22 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Share This Article