मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की चाकू मारकर हत्या, 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

2 Min Read

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की चाकू मारकर हत्या, 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रायपुर जिले के तेलीबांधा तालाब से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां तड़के सुबह तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था। तड़के सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े मरीन ड्राइव टहलने गया। इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियों और ईश्वर के बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और  कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है।

Share This Article