घर के बरामदे में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, गर्भवती महिला की हुई मौत

2 Min Read



बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ में लगातार आकाशीय बिजली का कहर जारी है। बिलासपुर जिले में सीपत क्षेत्र के एक घर में खुशियां आने से पहले ही शौक की लहर दौड़ पड़ी। आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो कि 9 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली घर के बरामदे में आ गिरी। जिसकी चपेट में गर्भवती महिला आ गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई।




छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी 26 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश होती रहेगी। कहीं-कहीं आसमानी बिजली भी गिर सकती है। आगामी 24 घंटे में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की ओर है। हालांकि प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसूनी वर्षा होने की संभावना है।

Share This Article