कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा में चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में सवार पिता पुत्र किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाए। बाइक में अचानक लगी आग के चलते बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव में साप्ताहिक बाजार कर अशोक मरावी और उनके पुत्र राजेश वापस लौट रहे थे तभी उनकी बाइक में आग लग गई। किसी तरह पिता पुत्र ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। आग में बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। वहीं शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुई है। वहीं पाली पुलिस को आगजनी की सूचना दे दी गई है।
