कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास से स्कूटी चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्कूटी प्लेजर के (सीजी 12 एए 4973) बरामद किया गया है।
प्रार्थी सुरेश कुमार उम्र (59 साल) निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ने 1 सितंबर को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि टीपी नगर स्टेट बैंक के बाहर 29 सितंबर के सुबह करीबन 10:00 बजे अपनी स्कूटी प्लेजर को खड़ा किया था। जो काम करने के बाद रात्रि करीबन 9:00 बजे वापस आया तो देखा कि स्कूटी प्लेजर वहां से गायब मिली।
मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई। इसी दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी विजय चौहान पिता स्व अंगदराम चौहान उम्र (24 वर्ष) चेकपोस्ट बालको थाना बालकोनगर जिला कोरबा को पकड़कर पुछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं चोरी किये गये
स्कूटी प्लेजर को अपने कब्जे में बुधवारी में छिपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
