मछली पकड़ने गया मछुआरा बाढ़ में फंसा, बचाने पुलिस जवान ने उफनती नदी में लगाई छलांग, फिर….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के तान नदी में फंसे मछुआरे की बांगों थाना के प्रधान आरक्षक ने जान बचाई, पुलिस ने अपनी जान की बिना परवाह किए उफनती नदी में तैरकर मछुआरे की जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक़ यह मामला बांगो थाना अंतर्गत का है। बताया जा रहा है कि गोकुल पोर्ते ग्राम पोड़ी निवासी व उसका साथी तान नदी मछली पकड़ने गए हुए थे। अचानक तान नदी का जलस्तर बढ़ा और बाढ़ आ गयी। वही दोनों मछुवारे युवक बीच नदी के बाढ़ मे फंस गए। एक व्यक्ति तो किसी तरह नदी से बाहर निकल गया लेकिन दूसरा व्यक्ति नदी में फंसा रहा। इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिलने पर उनके द्वारा रस्सी फेंक कर नदी में फंसे युवक को निकालने की नाकाम कोशिश की गई।

इसकी सूचना मिलते ही बांगो पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार तीन घंटे तक रेस्कयु किया। सारी नाकाम कोशिशों के बाद बांगों पुलिस कर्मचारी के एक प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए नदी मे छलांग लगा दी। नदी का बहाव इतना तेज था कि प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश उस व्यक्ति के पास पहुंचने ही वाले थे की वे कुछ दूर झाड़ियों मे जा रुके। प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश के द्वारा फंसे हुए मछुआरे के जान बचाने के प्रयास के बाद फंसे हुए युवक पर भी हिम्मत आई और वह भी छलांग लगा दिया। बहते हुए व्यक्ति कों प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश व कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली। वही ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना की इस कोशिश की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Share This Article