कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक सहित चार बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत की है। यहां सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पतुरिया डांड के आश्रित ग्राम करैहापारा गांव के निवासी अनिल नेटी उम्र (25 वर्ष), जो कि अपने परिवार के साथ बकरी पालन करता था। प्रतिदिन की तरह वह जंगल में बकरियों को चराने गया था। शाम को अचानक मौसम में बदलाव के कारण आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से अनिल नेटी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार बकरियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
आकाशीय बिजली का कहर: एक युवक सहित 4 बकरियों की मौत
