कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में नाबालिग को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी प्रेमी को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
7 अक्टूबर की रात कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित सुनालिया पुल से नाबालिग ने नहर में छलांग लगा दी थी। जहां उसे देखते ही बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी और युवक ने तेज बहाव वाले नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन नाबालिग पानी की तेज बहाव में बह गई। जिसे नहीं बचा पाए। गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी हुई मिली। नाबालिग की पहचान कोरबा जिले के मुड़ापार में रहने वाली एकता मरावा के रूप में हुई थी। मृतक्का की पहचान के बाद जांच पड़ताल शुरू किया गया। जांच में पाया गया कि बालिका को उसका प्रेमी संतोष तिवारी के द्वारा आत्माहत्या के लिए उत्प्रेरित किया गया है। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार तिवारी की तालाश शुरु की। जिसे फरार होने से पहले ही रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
