ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से मार डाला, पहले भी कर चुका है 2 हत्या, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

2 Min Read

ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से मार डाला, पहले भी कर चुका है 2 हत्या, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर में पुलिस ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। आरोपी 17 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर अब 2 साल के अंदर में सेम पैटर्न में 2 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी बिना हथियार के वारदात को अंजाम देता था। वह पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर देता था। इस बार तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को मारा है। 2 आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले सत्यनारायण को बेरहमी से मार डाला है। सत्यनारायण प्रधान ई-रिक्शा चलाता था। अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। बताया गया कि ई-रिक्शा से ठोकर लगने पर बदमाशों से विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी। वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं 2 अन्य लोग फरार हैं।

पुलिस की जांच में पता चला कि सत्यनारायण का चिंगराजपारा में रहने वाले प्रदीप सिंह ठाकुर (36) से विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। प्रदीप अपने घर से गायब था, जिस पर पुलिस का शक गहरा गया। इसी बीच पता चला कि वह शहर से भागने के फिराक में है। जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Share This Article