लूट करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   KEC इन्टनेशनल लिमीटेड कम्पनी द्वारा तेन्दु भांठा गांव में रेल्वे का ब्रीज बनाने का काम जारी था। 14 सितम्बर की रात 3 बजे लगभग कम्पनी की लोहे के बाटम इंनर स्पलाईस प्लेट व स्पलाईस 8 नग प्लेटों को अज्ञात लुटेरों के द्वारा लूटपाट कर फरार हो गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी।

कार्यवाही के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कटोरी नगोई के सामने से बोलेरो का वाहन क्रमांक cg 10 ah 9017 एंव आरोपीगणों को लूट का सामान 4 नग लोहे की प्लेट व लूट में प्रयुक्त बालेरो वाहन व आरोपीगण- (1) शेष कुमार श्याम पिता राम नारायण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बनखेता चौकी जटगा थाना कटघोरा, जिला कोरबा, (2) शेंष पाल चौहान पिता होरी लाल चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन डग्गूपारा ग्राम पुटुवा चौकी जटगा, (3) सूरज कंवर पिता चंद्र भुवन कंवर उम्र 19 वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा, (4)मोहीत कुमार यादव पिता लक्ष्मण लाल यादव उम्र 20वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा, को 14 सितंबर को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

लूट का मुख्य आरोपी इन्द्रपाल साहू व विनोद आर्मो वारदात के बाद से फरार थे जो पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपी इन्द्रपाल साहू निवासी कटोरी नगोई को राजधानी रायपुर से घेरा बंदी कर पकड़कर लाया गया। पूछताछ कर आरोपी के कब्जे से लूट की मशरुका 3 नग लोहे के प्लेटों को केशलपुर के जंगल से बरामद किया गया है आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर 15 अक्टूबर को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी इन्द्रपाल साहू के खिलाफ पूर्व में पुलिस सहायता केन्द्र जटगा में अप0कं0 308/21 धारा 379,34, भादवि0 244 / 24 धारा 394,506 भादवि तथा थाना भटगांव जिला सूरजपुर
में अप0 कं0 70/23,65/23 धारा 379,34 भादवि0 चोरी लूट का अपराध कायम कर चालान पेश किया गया है। आरोपी इन्द्रपाल साहू आदतन चोर, लूटेरा किस्म का है। आरोपी इन्द्रपाल पहले भी चोरी, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराध कर चुका है।

Share This Article