कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बांगों क्षेत्र के एनीकट पचरा में लूट करने वाले एक और फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी जयेश मिश्रा ने 31 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि कंपनी बीपी मिश्रा एण्ड कंपनी के द्वारा ग्राम पचरा ताननदी में एनीकट निर्माण का काम चल रहा था। जहां रात्रि 12 से 2 बजे के बीच 3 अज्ञात नकाबपोश कैम्प में घुसकर चौकीदार हेमंत कुमार और सुपरवाईजर विजय साहू का हाथ बांध दिये हैं और कमरे में रखा 4 नग बैटरी, 2 पानी पंप एवं 80 नग लोहा प्लेट तथा सुपरवाईजर के रूम में बिस्तर के नीचे पर्स में रखे 14000 रूपये को चोरी कर ले गये। रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था पूर्व में प्रकरण के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था।
मुखबीर की सूचना पर 15 अक्टूबर को फरार आरोपी राहुल मरकाम पिता दीपक मरकाम उम्र 24 साल निवासी मेला ग्राउंड कटघोरा को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया जिसमें लूट किये सामान को बिलासपुर में वाहन अशोक लीलैण्ड से सेटिंग का सामान ले जाकर बेचना बताया उक्त वाहन को जप्त किया गया है। अरोपी ने बताया कि इसको हिस्से में तीन हजार रूपये मिला था जो एक हजार रूपये को खर्च कर दिया है 2000 रूपये को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में अन्य दो मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
