बलि के लिए पोते ने की दादी की हत्या, खौफनाक वारदात से फैली सनसनी…..

2 Min Read

बलि के लिए पोते ने की दादी की हत्या, खौफनाक वारदात से फैली सनसनी…..

दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज:   भिलाई से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर नजदीक के शिवलिंग पर उसका खून चढ़ा दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक नंदिनी थाना क्षेत्र में दादी रुक्मणी गोस्वामी उम्र (77 वर्ष) और उसका पोता गोविंद गोस्वामी अकेले ही एक साथ घर में रहते थे। वहीं शाम को पोते ने दादी से बातचीत के दौरान अचानक त्रिशूल से दादी के सिर पर ताबतोड़ हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी पोते ने दादी की हत्या के बाद उसके खून को पास के ही शिव मंदिर ले जाकर शिवलिंग के ऊपर उसी खून से शिव जी का अभिषेक कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी ने अभिषेक के लिए खून कम पड़ने पर खूद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगोंं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article