कोरबा/हरदीबाजार: कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चोढ़ा में धूमधाम से दशहरा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक प्रेमचंद पटेल सहित उनके साथ पहुंचे अतिथियों को मंच पर आसीन कराया और बुके व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने दशहरा महोत्सव के आयोजक व ग्रामवासी सहित दशहरा में पधारे सभी जनताओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
विधायक ने आगे कहा कि की दशहरा का पर्व इसलिये मनायें जाते हैं कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व ऐसा लग रहा था कि एक बड़ा मेला लगा है जहां हजारों की संख्या में चोढ़ा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर शान्तिमय ढंग से पूरे कार्यक्रम का आनंद लिये। कंचन जोशी की अनोखी कार्यक्रम की आगाज हुई, कंचन जोशी की मधुर आवाज़ ने समां बांधा। जिसमें विधायक प्रेमचंद पटेल ने शामिल होकर कार्यक्रम का शोभायमान बनाए रखा। विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, पूर्व युवा आयोग के सदस्य रघुराज सिंह उइके, सरपंच अम्बिका करपे, कार्तिक राम सरुते, श्रवण यादव, अनूप यादव, सुरजीत सिंह,कृष्णा पटेल, उत्तम पटेल, दिलीप पटेल, सांई मन्नू राठौर, दुर्गेश मरावी, उषा विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक, सभी जनप्रतिनिधियों सहित आसपास के लोग भारी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाये ।
