बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था युवक, तभी आसमान से बरसी मौत

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। युवक भैंसों को चराने के लिए खेत गया था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई, बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के नवापारा का है। मृतक हेमंत यादव जो कि ग्राम मदनपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि हेमंत भैंसों को चराने के लिए नवापारा के पास खेत गया था। इस दौरान अचानक मौसम बदला गया और बारिश होने लगी। बारिश से बचने हेमंत एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर आ गिरी, जिसकी चपेट में हेमंत भी आ गया और बुरी तरह झुलस गया। खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने देखा कि युवक गिरा पड़ा हुआ है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे व हेमंत के परिजनो और 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची 108 की टीम द्वारा हेमंत को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article