रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बाद राज्य की 70 लाख महिलाओं को भी बड़ी सौगात दी है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो दिन पहले सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के पहले ही उनका वेतन जारी करने का ऐलान किया था तो वही अब प्रदेश की 70 लाख महतारियों को भी दीवाली से पहले एक-एक हजार रुपये उनके खातों में ट्रांसफर किये जायेंगे।
बता दें कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार 25 अक्टूबर को बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर करेंगी। दरअसल छत्तीसगढ़ की महिलाओं में संशय था कि महतारी वंदन का एक हजार रुपये उन्हें दिवाली के पहले मिलेगा या बाद में। ऐसे में सरकार ने अक्टूबर महीने में ही योजना की 9वीं किश्त जारी करने का फैसला किया है।
दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आज बड़ी सौगात….
