जिले में तीन हाथियों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में तीन हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल की है। जहां 11 केवी लाइन के तार टूट जाने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक बेबी एलिफेंट की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया कि यह घटना जंगल के बीच में बिछे बिजली के तारों के टूटने के कारण हुई, जिससे 3 हाथी करंट के चपेट में आ गए। जिले के डीएफओ घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। वन अमला मौके पर मौजूद है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
