कैरम खेलने के दौरान भाई-बहन में हुआ झगड़ा, मासूम बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम

2 Min Read

कैरम खेलने के दौरान भाई-बहन में हुआ झगड़ा, मासूम बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम

दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज:  भिलाई जिले के खम्हरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 9 साल की मासूम बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण यह है कि भाई बहन ने उसे कैरम नहीं खेलने दिया। जिसकी वजह से नाराज होकर बच्ची ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक घटना खम्हरिया गांव की है। यहां वार्ड 1 में रहने वाले सेवक राम निषाद (60 साल) के 12 बच्चे हैं। उनकी छेटी बेटी पिया नेताम 9 साल अपनी जुड़वा बहन और अन्य के साथ शनिवार सुबह 11 बजे घर में कैरम खेल रही थी। खेल के दौरान कुछ बेइमानी की बात को लेकर भाई बहन में झगड़ा हुआ तो उन लोगों ने पिया को खिलाने से मना करके वहां से भगा दिया। पिया रोते हुए घर के अंदर गई और माता पिता से शिकायत की। मां-बाप ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वो रोते हुए कमरे में चली गई। इसके बाद कमरे के अंदर बेड पर चढ़कर परछी में पाइप से रस्सी बांधकर उसने फंदा लगाया और उसमें झूल गई। जब माता पिता अंदर पहुंचे तो देखा कि पिया फंदे पर थी। जिसके बाद उन्होंने रस्सी को काटा और तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पीएम कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article