चालक को झपकी आने पर खंभे से टकराई कार, छठ मनाकर लौट रहे थे सभी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में सभी तरफ छट पूजा की धूम थी। इसी बीच छठ पूजा मना कर लौट रहे एक परिवार का कार हादसे का शिकार हो गई। बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर कार सड़क से ऊपर डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से टकरा गई। इस घटना में एक महिला घायल हो हुई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग की है। कार में सवार एक परिवार छठ पर्व मनाकर बांकीमोंगरा से आज सुबह कोरबा लौट रहे थे। इसी बीच 10:30 बजे के आसपास बुधवारी मार्ग पर यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चालक विजय रजक को अचानक नींद की झपकी आ गई, और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़कर खंभे से टकरा गई। घटना के बाद कार सवारों में हड़कंप मच गया वहीं हादसे में एक महिला को चोट आई है, वहीं अन्य लोग बाल बाल बच गए।

Share This Article