कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में अवैध डीज़ल कोयला चोरी, जुआ सटटा आबकारी एवं अवैध कबाड के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच थाना प्रभारी कुसमुण्डा रूपक शर्मा के नेतृत्व में 12 नवंबर को 4 नंबर बेरियर पास ट्रक रोड लाइंस सर्वमंगला के पास अवैध कबाड़ लोहे का सरिया 1 क्वींटल कीमती 2000 रुपये एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रुपये तथा एक पुराना पिक अप वाहन कीमती 200000 रुपये जुमला कीमती 204000 रुपए लावारिस हालत में मिलने पर जब्त किया गया। धारा 106 BNSS के तहत कार्यवाही की गयी है। मामले में अज्ञात चोरो का पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।
पिकअप में लावारिस हालत में मिला अवैध कबाड़, कुसमुंडा पुलिस ने किया जब्त
