भारी वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, युवक की हुई दर्दनाक मौत

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में उरगा से करतला के बीच भारतमाला नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में चल रहे दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के भारी वाहन ने एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा ग्राम नोनबिर्रा के पास हुआ है। मृतक की पहचान श्रवण कुमार राठिया उम्र 25 वर्ष, पिता छेदुराम ग्राम पंचायत मुढुनारा कोरबा निवासी के रूप में हुई है।शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास नोनबिर्रा के पास दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के भारी वाहन ने बाइक सवार श्रवण को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, काफी समझाइश के बाद देर रात चक्का जाम समाप्त हुआ, वहीं मृतक के परिवार को 50 हजार की सहायता राशि दी गई।

 

Share This Article