बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश

2 Min Read

बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में छात्र विवेक अनंत उम्र (22 वर्ष) रहकर पढ़ाई कर रहा था जो कि मुंगेली जिले का रहने वाला था। आज सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुँचे तो दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे से लटका हुआ था जिसे दोस्तों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं सका है। पुलिस विवेक के दोस्तो से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article