जमीन दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म का मामला, 25 लाख रुपए की ठगी भी की, आरोपी गिरफ्तार

RAVI RATHORE
3 Min Read

जमीन दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म का मामला, 25 लाख रुपए की ठगी भी की, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   अंबिकापुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने जमीन दिखाने के बहाने देकर युवती से दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर युवती के पैतृक जमीन को भी बिकवाया। आरोपी ने युवती से कुल 25 लख रुपए की ठगी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। कड़ी कार्यवाही करते हुए ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अंबिकापुर थाना क्षेत्र की आदिवासी विवाहित युवती ने कोतवाली थाने में तीन माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान खैरबार रोड़ घुटरापारा निवासी अमित सोनी (32 वर्ष) से हुई थी। वह जमीन खरीदना चाहती थी। अमित सोनी पहले तो उसे जमीन दिलाने के नाम पर घुमाता रहा। जमीन दिखाने के बाद होटल में उससे दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी तो अमित सोनी ने उसे शादी करने का झांसा देकर रोक लिया। बाद में पता चला कि अमित सोनी पहले से विवाहित है तो उसने अलग रखने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

अमित सोनी ने भटगांव में जमीन दिलाने के नाम पर विवाहित महिला के पैतृक जमीन को भी बिकवाया दिया। जमीन बेचकर पैसा खुद रख लिया। महिला को नौकरी लगाने का झांसा देकर भी पांच लाख रुपए ले लिया। महिला के सास-ससुर के नाम पर लोन निकलवाकर पैसे अपने पास रख लिए। पीड़ित महिला ने कुल 25 लाख रुपए की ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 376 (2) एन, 420, 506 बी, 384 आईपीसी और एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2) (5) का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अमित सोनी निवासी घुटरापारा को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Share This Article