चरित्र शंका को लेकर सनकी पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा

2 Min Read

चरित्र शंका को लेकर सनकी पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रायपुर जिले के आरंग थाना इलाके में चरित्र शंका ने एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी पति ने मौत की झूठी साजिश रची और हादसे से मौत बताकर उसका अंतिम संस्कार करने लगा। इसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार कार्यक्रम रूकवाया और शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला आरंग थाना इलाके के गौरभाट का है। यहां की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक महिला के ससुरालवाले आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। मृतक महिला का पति हर किसी को उनके मौत का कारण अलग-अलग बता रहा था। मायके वालों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद आरंग पुलिस तत्काल शमशान घाट पहुंची और अंतिम संस्कार करने से रुकवाया।

मृतिका के गले में फंदे का निशान था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके पति ने गला घोटकर की थी। इधर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि अपने पत्नी की चरित्र पर शंका करता था, जिस वजह से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article