घर के आंगन में मिली भाई-बहन की लाश, हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी

1 Min Read

घर के आंगन में मिली भाई-बहन की लाश, हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी

रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर घुसकर बुजुर्ग बहन और भाई की हत्या कर दी गई है। दोनों शव घर के आंगन में मिला है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित डॉग स्क्वायड की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी हटरी मार्केट क्षेत्र का है। मृतक का नाम सीताराम जायसवाल और महिला का नाम अन्नपूर्णा जायसवाल बताया जा रहा है। बीते कई सालों से दोनों अपने ही मकान रहते थे। अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Share This Article