आबकारी एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही जारी…

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। माह अगस्त 2025 में 10 अगस्त 2025 तक की गई कार्रवाई के विवरण इस प्रकार हैं- धारा 34(2) आबकारी एक्ट के कुल 8 प्रकरण दर्ज हैं जिस पर 8 आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। 19 लीटर देशी शराब, 03 लीटर विदेशी शराब एवं 200 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है।

    धारा 34(1) क, ख आबकारी एक्ट के कुल 5 प्रकरण दर्ज हैं जहां 5 आरोपी पर कार्यवाही किया गया है। 19 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है।

    धारा 36(च) आबकारी एक्ट के कुल 21 प्रकरण दर्ज हैं जहां 21 आरोपी पर कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार माह अगस्त 2025 में अब तक कुल 241 लीटर अवैध शराब कोरबा पुलिस द्वारा जप्त की गई है।

    Share This Article