छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड घोटाला: रायपुर-दुर्ग समेत इन जिलों में हजारों फर्जी सदस्य, 1.93 लाख नाम रद्द

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत एक बड़ा राशन कार्ड फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना के अंतर्गत किए जा रहे भौतिक सत्यापन में 46 लाख से अधिक संदिग्ध सदस्य चिन्हित किए गए हैं। अब तक की जांच में 1,93,067 फर्जी सदस्यों को राशन कार्ड से हटाया जा चुका है।

राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहाँ 19,574 फर्जी सदस्य पाए गए। इसके बाद दुर्ग (18,112), जांजगीर-चांपा (17,529), राजनांदगांव (17,327) और कोरबा (16,064) जैसे जिलों में भी बड़ी संख्या में गड़बड़ी सामने आई है। भौतिक सत्यापन में यह भी सामने आया कि कई लोगों ने डुप्लीकेट आधार, मृत व्यक्तियों के नाम और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से राशन कार्ड में अतिरिक्त सदस्य जोड़ लिए थे।

कम गड़बड़ी वाले जिलेः
गरियाबंद (7,027) और कांकेर (7,669) जैसे जिलों में अपेक्षाकृत कम फर्जी सदस्य पाए गए हैं। वहीं, जशपुर (9,727), बालोद (8,925), बेमेतरा (8,641) में भी गड़बड़ी सामने आई।

खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्रवाई अभी जारी है और आगामी समय में और भी फर्जी कार्ड/सदस्यों की पहचान की जा सकती है।

Share This Article