फार्महाउस में महिला से गैंगरेप: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी…

2 Min Read

फार्महाउस में महिला से गैंगरेप: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी…

रायपुर:   राजधानी रायपुर में 27 अक्टूबर को एक महिला के साथ फार्महाउस में सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के बॉयफ्रेंड के साथी आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी रूपेद साहू अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार महिला का उसके बॉयफ्रेंड साथ पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पैचअप कराने के नाम पर आरोपी आशीष जोशी (निवासी श्यामनगर) ने पीड़िता को जन्मदिन के बहाने अपनी एक्टिवा में बिठाकर धरसीवां क्षेत्र स्थित कूंरा शराब दुकान के पीछे फार्महाउस में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पीड़िता को पिलाई। इसके बाद आशीष और उसका साथी रूपेंद्र साहू (निवासी कपसदा) ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद धरसीवां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फरार आरोपी रूपेंद्र साहू की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। 

Share This Article