कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: गेवरा दीपका में संविधान दिवस पर आंबेडकर स्मारक स्थल प्रगति नगर में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस बीच शपथ भी ली गई। संचालन समिति के प्रमुख धरमलाल टण्डन और लालसाय मिरी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों व संविधान में निहित आदर्शों व मूल्य के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभा में मौजूद सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता व संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संविधान में मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा, जो भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धरमलाल टण्डन,लालसाय मिरी, सहदेव प्रसाद जाटवर, नीलेश कुर्रे, संजय जांगड़े, रेशमलाल पलांगे, कार्तिक कुर्रे एवं महिलाओं में सुशीला डाहठ, जानकी कुर्रे, अंजू जांगड़े, संतोषी पलंगे, सुशीला कोशले, अनिता कुर्रे, मीना बर्मन, सुमन बंजारे, शांति बंजारे सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
