गेवरा/दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज:- गेवरा कॉलोनी में आवारा कुत्तों का खौफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि सुबह-शाम सड़कों पर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। लोग हाथ में छड़ी लेकर घर से बाहर निकल रहे है। बाइक सवारों, बच्चों और महिलाओं पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में कार्यरत एक कर्मचारी पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, एन.सी.एच कॉलोनी जैसे व्यस्त इलाकों में ये घटनाएं सबसे अधिक सामने आ रही हैं। कई इलाकों में कुत्तों के झुंड देखकर लोग रास्ता बदलने को मजबूर हैं।
पालिका को विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता: कई वार्डों में हालात इतने खराब हैं कि लोग अब बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डरने लगे हैं। गेवरा-दीपका क्षेत्र में तो आवारा कुत्तों से पूरा कॉलोनी परेशान है और नगरवासी लगातार समाधान की मांग कर रहे हैं। पीड़ितों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और बुज़ुर्गों की है।
ये क्षेत्र सबसे ज्यादा संवेदनशील
वार्ड नं.20 एन.सी.एच गेवरा कॉलोनी, वार्ड नं.16 नया एम.डी. कॉलोनी, वार्ड नं.19 नया एम.डी. कॉलोनी, बुधवारी बाजार-शिशु मंदिर रोड।
गेवरा-दीपका में आवारा कुत्तों का आतंकः सड़क पर निकलना हुआ मुश्किल, पालिका को विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता
