लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल से लोहे की रेलिंग चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल 15 आरोपियों की पहचान की गई थी, जिनमें से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की लोहे की रेलिंग, 1 टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन, 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन और ₹6,000 नगद बरामद किया गया।

प्रार्थी ने 17 जनवरी 2026 की रात चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल में लगे लोहे के रेलिंग/पुल को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया। सूचना पर चौकी सीएसईबी ने मामले को धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर जानकारी के आधार पर कुल 15 आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साइबर सेल कोरबा और चौकी सीएसईबी पुलिस की भूमिका इस कार्यवाही में सराहनीय रही।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गिरफ्तार आरोपी:-
1.लोचन केवट – पिता: मंगुल राम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी: दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक
2.जयसिंह राजपूत – पिता: खड़दीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी: दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक
3.मोती प्रजापति – पिता: राजमणि प्रजापति, उम्र 27 वर्ष, निवासी: पम्पहाउस अटल आवास
4.सुमित साहू – पिता: देवीदीन साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी: मैगजीनभांटा साईं मंदिर के पास, पम्पहाउस
5.केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर – पिता: हेमंतपुरी गोस्वामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी: 15 ब्लॉक झरनापारा

इसका वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें-

https://www.instagram.com/reel/DT0NfyCiJ0B/?igsh=MTFvaDJyNDRlZ2s2dg==

Share This Article