कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी अधिकारी कर्मचारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


