कोरबा ब्रेकिंग: नहर पुल की रेलिंग चोरी मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी सलाखों के पीछे 

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल से लोहे की रेलिंग चोरी के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 17 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

17 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर की मदद से रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगी लोहे की रेलिंग काटकर चोरी कर ली थी। पुलिस द्वारा जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इससे पहले 10 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष फरार आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

1. मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी, पिता जीतन पंडित, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम झाझौर, थाना गुड्डी, जिला सिवान (बिहार), वर्तमान में पम्पहाउस कॉलोनी, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर

2. राजीव कुमार सिंह, पिता धनुधारी सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी एस.एस. ग्रीन कॉलोनी के पास, तुलसीनगर, थाना कोतवाली

3. संदीप महत, पिता बालकृष्ण महत, उम्र 22 वर्ष, निवासी साईं मंदिर के पास, मेजीनमाठा, पम्पहाउस क्षेत्र, चौकी सीएसईबी

4. शिवनारायण सागर उर्फ शिवा, पिता परदेशी राम सागर, उम्र 42 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पीछे, पम्पहाउस क्षेत्र, चौकी सीएसईबी

5. आदित्य यादव उर्फ आदि, पिता मदन प्रसाद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी महावीर चौक, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी

(सभी आरोपी कोरबा जिला के निवासी)

Share This Article