कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने जिले भर में प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी करने वाले और बेवजह झुंड में घूमने-बैठने वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कुल मिलाकर 45 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
20 लोगों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत मामले दर्ज किए गए।
पुलिस का कहना है कि यह कदम असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। कोरबा पुलिस भविष्य में भी इस तरह की प्रतिबंधात्मक और वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।
