कोरबा रेलवे स्टेशन का सेकंड एंट्री गेट के फुट ओवर ब्रिज से आवागमन फिर शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा:  रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट पर स्थित फुट ओवर ब्रिज को आवश्यक मरम्मत के बाद  फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। यह फुट ओवर ब्रिज कुछ समय पहले संरचनात्मक सुधार के कारण बंद था।

स्टेशन साइडिंग क्षेत्र में कार्य के दौरान एक वाहन के फुट ओवर ब्रिज से टकराने की घटना के बाद डिप्टी मुख्य अभियंता (ब्रिज) ने निरीक्षण किया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया था। निरीक्षण के बाद मरम्मत और सुधार कार्य शीघ्रता से शुरू किया गया। सामान्यतः इसमें दो माह का समय लगने की संभावना थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया।

फुट ओवर ब्रिज के बंद रहने के दौरान यात्रियों को केवल मेन गेट से आने-जाने की सुविधा मिल रही थी, जिससे असुविधा हो रही थी। मरम्मत कार्य पूरी होने और फुट ओवर ब्रिज सुरक्षित पाए जाने के बाद अब यात्रियों और उनके परिजनों को मेन गेट से आने-जाने की समस्या से छुटकारा मिल गया है।

Share This Article